अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विकासनगर में उनके विचार व सिद्धांत को लेकर विच गोष्ठी आयोजित

 

भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत एनफील्ड लॉन विकासनगर में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनके विचारों सिद्धांतों आदर्श को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि भारत के धार्मिक,सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना हेतु अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्य युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों को साझा किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सुखदेव फर्षवाण, यशपाल कैंतुरा , वी.के. शर्मा सहित वरिष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *