बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कल्याण विभाग बागेश्वर में पूर्व में रहे कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध को बढाने के लिये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से की। जिस पर आज विजलेंस ने सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
बागेश्वर में तैनात अभियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो० बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश है।
इधर निदेशक विजिलेंस डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।