ऑपरेशन सिंदूर, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक पुंडीर की अगुवाई में

 

बुधवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीर जवानों के शौर्य और बलिदान की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत आयोजन में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाग लेकर जनसमूह का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों के चेहरों पर गौरव और गर्व का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व ने भारत को वह आत्मबल दिया है, जहाँ आतंक के विरुद्ध अब शब्द नहीं, संकल्प बोलता है। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत प्रमाण है कि एक नया भारत अब सजग भी है और सक्षम भी।” उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की यात्राएं न सिर्फ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूती देती हैं, बल्कि युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को भी जागृत करती हैं।
इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में श्री गुरु राम राय स्कूल के छात्र-छात्राएँ,स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *