स्मार्ट सिटी, आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का कार्य दिन-रात कराने को डीएम बंसल के आदेश, कार्यस्थल पर 24×7 तैनात रहेंगे सम्बन्धित विभागों के अधिकारी,आदेशों का उल्लंघन हुआ तो आपदा प्रबंधन के तहत होगी कार्यवाही

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईएसबीटी ड्रेनेज प्लान को लेकर डीएम सविन बंसल निंरतर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। डीएम ने शहर में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था तथा ठेकेदारों को धीमी कार्य प्रगति पर जमकर फटकार लगाते हुए कार्यों पर तेजी से कार्य के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस वर्ष सीएम को आईएसबीटी पर जलभराव संकट को लेकर कोई विजिट न करनी पड़े इससे पहले ही वर्षाकाल से पूर्व ड्रेनेज कार्यों को पूर्ण किया जाए। डीएम ने आईएसबीटी पर धीमी कार्य प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते कार्यों में आ रही रूकावटों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के को कहा है। डीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि मानवश्रम,मटेरियल, मशीनरी को डबल करें, यह कार्य उनको मई से पूर्व मुक्कमल चाहिए। वर्षों से मानसून सीजन में नासूर बने आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चाहिए। उन्होंने अब रात दिन कार्य करने केआदेश भी जारी किये।
पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिए गए हैं कि शिमला बाईपास चौक से सेन्ट जूड चौक एवं आगे की ओर लगभग 300 मीटर लम्बाई तक यातायात डायवर्ट किये जाने हेतु 7 दिनो की अवधि तक सिंगल लेन को यातायात से मुक्त रखा जायेगा। अधिशासी अभियन्ता लोनिवि पीआईयू उक्त 7 दिनो की अवधि में युद्ध स्तर पर कार्य करते हुऐ कार्य को पूर्ण करेंगे एवं दैनिक प्रगति रिपोर्ट से भी अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। जबकि
अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत लाईनो का भूमिगतिकरण ,पोल शिफ्टिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से कराना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान (पित्थूवाला खण्ड) उक्त क्षेत्र से सम्बन्धित सीवर लाईन,सीवर संयोजनो,जलापूर्ति वितरण प्रणाली एवं संयोजनों को क्रियाशील रखना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उक्त क्षेत्र से सम्बन्धित अपनी समस्त लाइनों को कियाशील रखना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम की ओर से पारित आदेश,
समस्त निर्देशो का अनुपालन आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के दृष्टिगत त्वरित रूप से किये जाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *