पालिकाध्यक्ष प्रकरण, जागा खनन विभाग, स्टोन क्रेशर सीज करने के साथ 17 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

 

बड़कोट में पालिकाध्यक्ष प्रकरण के बाद कार्यवाही सामने लाई गई है। राजस्व व खनन विभाग की टीम ने एक स्टोन क्रेशर सीज किया है। यह स्टोन क्रेशर पालिकाध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल का बताया जा रहा है जो कि दबंगई में गिरफ्तार हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी व अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद राजस्व व खनन विभाग की टीम ने खनन क्षेत्र में कार्यवाही की है।

एसडीएम बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़कोट के अन्तर्गत ग्राम कोटियालगॉव के जटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में जांच कर अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ नब्बे का जुर्माना आरोपित करने के साथ ही एक स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सीज किया है। जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार गत 25 फरवरी रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा गस्त की गयी थी। जिसके बाद आज 27 एसडीएम,जिला खान अधिकारी , तहसीलदार बडकोट खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे नदी तक तक अवैध रास्ता बनाया गया था तथा यमुना नदी से अवैध खनन कर उपखनिज परिवहन के साक्ष्य मशीन के चेन के निशान व वाहनों के टायरों के निशान व स्टोन क्रेशर परिसर में ताज़ा कच्चा उपखनन,आरबीएम पाये जाने पर स्टोन क्रशर नियमावली व अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का निवारण नियमावली 2021 यथा संशोधित 2024 के उलंघन पाये जाने के कारण अनंतराज स्टोन क्रेशर प्लांट को सीज कर दिया गया है तथा ई रवन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशो तक बन्द कर दिया गया है। नदी से लाये गये अवैध उपखनिज जमा होने से उपलब्ध उपखनिज ई रवन्ना में दर्शित मात्रा से अधिक पाये जाने पर नियमानुसार 17,34,390 रु0 का जुर्माना आरोपित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *