इस साल कपाट बंद होने तक गंगोत्री धाम के साढ़े नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिये बंद हुए। कपाट बंद होने के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु,रावल, तीर्थपुरोहित,मंदिर समिति के लोग मौजूद थे। कपाट बंद होने पर माँ गंगा के जयकारों के साथ गंगा उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास के लिये मुखवा को रवाना हुई।
इधर इस बार गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या रिकार्ड रही।
जनपद उत्तरकाशी के यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कपाट बंद होने की आज की तिथि तक गंगोत्री धाम में इस बार 9 लाख 51 हजार 74 यात्री दर्शनार्थ को पहुंचे। जिनमे 5 लाख 33 हजार 106 पुरुष,3 लाख 47 हजार 91 महिला व 24 हजार 977 बच्चे शामिल रहे। यात्रा में वाहनों की संख्या देखें तो गंगोत्री धाम में पूरी यात्रा में 96 हजार 884 वाहन पहुंचे जिनमे 13 हजार 125 बड़े वाहन,74 हजार 880 छोटे वाहन व 8 हजार 889 दुपहिया वाहन पहुंचे।
उधर गंगा के उदगम गौमुख में इस बार 12 हजार 475 यात्री,ट्रेकर पहुंचे जिसमे विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *