बृहस्पतिवार देर रात बाघ ने एक छात्र को निवाला बना लिया। घंटो खोजबीन के बाद किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिया। बाघ के हमले व किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर आज सुबह बाघ को पिंजरे में कैद कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी के देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का 17 वर्षीय पुत्र अनुराग खेलने गया था और करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। मृतक किशोर 12वीं में पढ़ता था।
उधर बाघ के हमले के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ब्लॉक देवप्रयाग के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया।