उत्तरकाशी जिले के नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में पेयजल के लिये पिछले एक माह से चल रहा क्रमिक धरना शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया है, यहाँ हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है।
इससे पूर्व नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार से पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उधर अनिश्चितकालीन धरने में बैठने वालों में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सहकारी समिति अध्यक्ष अजय रावत,प्रवीन सिंह रावत,दिपेंद्र मिश्रवान और जय सिंह चौहान बैठे जबकि प्रदर्शन में पूर्ण सिंह रावत, अजय सिंह बडिया, पूरण फर्स्वाण,विजय सिंह भक्त,होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा,राजाराम जगूड़ी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, संजय अग्रवाल,नरोत्तम रतूड़ी, सत्य प्रसाद ,पीएन नौटियाल ,कपिल राणा,नीरज रावत,सोबेन्द्र सिंह,रमेश सिंह, यशवंत रावत,शांति प्रसाद,तेग सिंह,मनवीर सिंह,झावर सिंह राणा,सोहन गैरोला,तरवीन रामप्रकाश,ललिता भंडारी,ममता,देवेश्वरी चौहान ,अमित,जयशीला, सरिता,गीता,बबिता, कमला देवी, सोना देवी,स्वतंत्री देवी,एलासी ,जगदम्बा ,मनीषा,रीना, सुमन चौहान,राजकुमारी,भारती,गोपाल भंडारी,महिपाल,मंजू गौड़ ,निशा,शकुंतला,बनिता,,असरफी,ठाकुरी देवी,विजयपाल ,प्रवीन जगदीश ,दलवीर सिंह,सुनपायी,राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल रहे।