नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में एक बोलेरो संख्या यू.के.04 टी.ए.4243 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। अब से कुछ समय पूर्व अंधेरे में यह दुर्घटना घटी है। वाहन हल्द्वानी से सवारियां भरकर पुढपुढी जा रहा था जो पतलोट मार्ग में खन्सयू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल बताए जा रहे हैं जिनकी खोजबीन चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची जिसके बाद राहत व बचाव का कार्य चल रहा है।