उत्तरकाशी के डा.राजेश जोशी व आनंदी नौटियाल को मिला भारत कीर्ति अलंकरण सम्मान से सम्मानित

 

 

आज शनिवार को नई दिल्ली में डॉ. राजेश जोशी व श्रीमती आनंदी नौटियाल को भारत कीर्ति अलंकरण सम्मान मिला। अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच तंजानिया की संस्थापिका डा. ममता सैनी के निर्देशन में रचित दो महान ग्रंथ जिन्हें तीन-तीन विश्व रिकार्ड का प्राप्त करने का सम्मान प्राप्त है का लोकार्पण समारोह बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया। “भारत को जाने” ग्रंथ में भारत व भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशो की विशेषताओ को दोहा और चौपाई के माध्यम से बताया गया जिसमे देश विदेश के 466 कवि कवित्रियों ने लिखा।
इधर उत्तरकाशी के डॉ. राजेश जोशी और श्रीमती आनंदी नौटियाल ने भारत की संस्कृति और भारत की उपलब्धियों के बारे में उक्त ग्रंथ में दोहे और चौपाइयों लिखकर अपना योगदान दिया। इन दोहो का वीडियो 37 दिन तक अनवरत सोशल मीडिया में चलता रहा उक्त योगदान हेतु अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच तंज़निया की ओर से पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा व पद्मश्री अशोक चक्रधर तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, श्रीमती किरण चोपडा प्रबंध निदेशक पंजाब केसरी, प्रो.गिरीश नाथ झा अध्यक्ष वैज्ञानिक तकनीकी शब्दावली आयोग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, प्रो.नागेश्वर राव कुलपति इग्नू, संजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक दैनिक भास्कर उत्तरप्रदेश, पद्मश्री वैध देवेंद्र त्रिगुणा अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस एवं वैध मनोज नेसरी सलाहकार आयुष मंत्रालय भारत जी की गरिमामयी उपस्तिथि में सभी रचनाकारों को भारत कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डा०. ममता सैनी और उनके पति राकेश सैनी ने भारत आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रीमा सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता के साथ इस सफल कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तरकाशी जिले का प्रतिनिधित्व करने पर डा.राजेश जोशी व श्रीमती आनंदी नौटियाल ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *