यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मन्त्रोंचार के साथ खुले

 

यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। मां यमुना जी की उत्सव डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।
कपाट खुलने के मौके पर हजारों श्रद्धालु के अलावा एसपी विजिलेंस डॉ. मुरुगेशन,एसडीएम
बड़कोट मुकेश रमोला,सीओ सुरेन्द्र सिंह भणडारी समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *