सरकार पिरूल(पिल्टो) लाओ पैसे कमाओ मिशन पर कार्य शुरू करेगी

 

उत्तराखंड में धधक रहे जंगलों मे आग का एक प्रमुख कारण पीरुल है। इसी को एक स्वरोजगार का साधन बनाने के लिए सरकार पीरुल लाओ पैसे पाओ मिशन पर कार्य शुरू करेगी। इसमे 50 रुपये किलो की दर से पीरुल खरीद की जायेगी और वनाग्नि पर भी नियंत्रण हो सकेगा।
आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगल में बिखरी हुई पिरूल की पत्तियों को एकत्र करते हुए जन-जन को इसके साथ जुड़ने का संदेश दिया। पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं।
सीएम ने कहा कि मेरा प्रदेश की समस्त जनता से अनुरोध है कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर इसे अभियान के रुप में संचालित करने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर ₹50/किलो की दर से पिरूल खरीदा जायेगा। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा इसके लिए ₹50 करोड़ का कार्पस फंड पृथक रूप से रखा जाएगा।

 

 

 

.          https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *