किसान को खेत मे हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वन चौकी पर हंगामा काटा

 

रुड़की इलाके में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वन चौकी पर जमकर हंगामा काटा और मुआवजा दिए जाने की मांग की। रुड़की सिविल अस्पताल में किसानों ने भी किसान की मौत पर खासा हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगिया निवासी 65 वर्षीय धर्मू भगत रविवार की रात अपने खेत की रखवाली करने को गए थे जहाँ रात मे खेत में एक हाथी घुस आया। आहट होने पर धर्मू की आंख खुल गई और हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे मगर हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार दिया। पास के खेत में रखवाली कर रहे कुछ लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। उधर आज सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरिपुर टोंगिया स्थित वन चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सिविल अस्पताल पहुंचे और किसान की मौत पर जमकर हंगामा किया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामा कर रहे किसानों को शांत किया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। एसओ बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामला भी शांत करा दिया गया था।

 

 

.          https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *