उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील में दो लोगों के तेज आंधी-तूफान चलने के दौरान पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आये दो लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक तहसील मोरी भुटाणू द्वारा अवगत कराया गया है कि मोरी मोटर मार्ग पर स्थान हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने के दौरान चीड़ का पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की पेड़ की चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है। उक्त मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया है। राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम तथा पंचायत नामा की कार्यवाही गतिमान है।
. https://youtu.be/VDFnJuuY4ys
| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |