चारधाम यात्रा,वेवसाइट पर यमुनोत्री धाम का स्लाट फुल शो होने पर होटल एसोसिएशन की नाराजगी,डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पत्र

 

चारधाम यात्रा नजदीक है और तैयारियां चल रही हैं। इस बीच चार धाम के तीर्थ यमुनोत्री धाम के यात्रा पंजीकरण में वेवसाइट पर स्लाट फुल शो होने पर होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से पत्र भेजा है। एसोसिएशन ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र में अवगत कराया है कि ऑनलाइन पंजीकरण के तहत यूटीडीबी की वेबसाइट पर यमुनोत्री धाम का स्लाट 10 मई से 24 मई तक रेड सिग्नल शो कर रहा है। जिससे यात्रियों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। एसोसिएशन ने सीएम से इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

 

https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *