चंडीगढ़ से श्रीनगर गढ़वाल आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

 

चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास सड़क में पलट गई। बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *