पिछले वर्ष पुलिस ने प्रदेश में आठ लाख बयालीस हजार वाहनों का किया चालान,तैतालिस करोड़ बावन लाख का जुर्माना वसूला

 

पिछले वर्ष 2023 में प्रदेश की पुलिस ने 8 लाख 42 हजार वाहनों के चालान करके 43 करोेड़ 52 लाख रूपये का जुर्माना वसूला। सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी मिली। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीमुउद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय
द्वारा उपलब्ध कराई गई सूूचना में यह खुलासा हुुआ। उक्त आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2023 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी गई थी जिस पर पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक शाहजहां जावेद खान ने पुलिस महानिरीक्षक निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी गई।
सूचना में मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने 2023 में कुल 8 लाख 42 हजार वाहन चालान किये जिसमें 1 लाख 14 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 7 लाख 28 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 43 करोड़ 52 लाख का जुर्माना संयोजन शुल्क वसूला गया। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 14 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 40 करोड़ 38 लाख का संयोजन शुल्क ; जुर्मानाद्ध वसूला गया हैै। सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 33 हजार चालान उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 77 लाख का जुर्माना वसूला गया जबकि दूूसरे स्थान पर देहरादून व हरिद्वार जिले की यूनिटों ने 32-32 हजार चालान किये व क्रमशः 87 लाख तथा 80 लाख का जुर्माना वसूला गया। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 17 हजार चालान किये गये तथा 70 लाख रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै। सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 2 लाख 6 हजार चालान देहरादून जिले में किये तथा 15 लाख जुर्माना वसूला गया। उधमसिंह नगर जिले में 1 लाख 16 हजार चालान तथा जुर्माना 6 करोड 25 लाख,उत्तरकाशी जिले में 8 हजार चालान 38 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 73 हजार चालान, 3 करोड़ 63 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 16 हजार चालान तथा 99 लाख जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 11 हजार चालान तथा 57 लाख जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 45 हजार चालान 2 करोड़ 6 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 90 हजार चालान, 2 करोड़ 98 लाख जुर्माना, नैैनीताल जिले में 81 हजार चालान, 4 करोड़ 58 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 25 हजार चालान 1 करोड़ 50 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 12 हजार चालान, 57 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 27 हजार चालान तथा 1 करोड़ 8 लाख जुर्माना व चम्पावत जिले में 18 हजार चालान किये गये तथा 79 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *