भाजपा को झटका,पहले यशपाल बेनाम और अब रामशरण ने भाजपा से किया किनारा

 

देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ दी है। इससे भाजपा को झटका लगा है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी भाजपा से किनारा कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *