सामाजिक सरोकारों से जुड़े डॉ. जयेंद्र पंवार को किया सम्मानित

 

देहरादून/ सामाजिक सरोकारों से जुड़े उत्तरकाशी के अठाली गांव के डॉ. जयेंद्र सिंह पंवार को देहरादून की सामाजिक संस्था डांडी-काँठी ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। श्री पंवार को यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने, प्रथम बार स्थानीय बोली-भाषा गढ़वाली में रामलीला का आयोजन करने से लेकर इसकी पुस्तकें लिखने व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिया गया। डॉ. पंवार को यह सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों,सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों व श्री आदर्श रामलीला समिति ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि श्री पंवार वर्तमान में श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी के अध्यक्ष भी हैं और इस बार 75वीं पुनरावृत्ति के आयोजन को अंतिम रूप दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *