पत्नी का आरोप, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

देहरादून/ पुलिस ने एक व्यक्ति से लूट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
महिला गीता गुप्ता पत्नी सतीश निवासी 126/117 ब्लाँक गोविन्द नगर कानपुर उ0प्र0 द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गयी की अज्ञात ऑटो चालक द्वारा उसके पति सतीश को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका एटीएम व नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 633/26 धारा: 123/303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया और्वघटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। फलस्वरुप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सण्डे मार्केट ग्राउण्ड आईएसबीटी के पास से घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उक्त घटना में चोरी की गयी 1 अगूंठी पीली धातु, 1500/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-एचए-9659 बरामद की गयी।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो विडलांस फैक्ट्री में काम करते हैं तथा घटना वाले दिन वह दोनो भी नशे में थे। काम से छुट्टी के बाद अपनी मोटर साइकिल से घर की ओर जाने के दौरान टर्नर रोड बीएसएनएल आँफिस के सामने उन्हें एक व्यक्ति सडक किनारे लेटा हुआ दिखाई दिया, जिसने हाथ में अंगूठी तथा गले में चैन पहनी हुयी थी, दोनो अभियुक्तों द्वारा उक्त व्यक्ति के नशे में होने का फायदा उठाते हुए उक्त व्यक्ति की चैन व अगूठी और कुछ पैसे निकाल लिये। पकडे जाने के डर से जल्दीबाजी में वहां से भागते समय उनके पास से घटना में चोरी की गई चैन रास्ते में कहीं गिर गयी, जिसे उनके द्वारा ढूंढने की काफी कोशिश की गई पर वह चैन उन्हें कहीं नहीं मिली।
घटना में चुराई गई नगदी में से काफी धनराशी को उन्होने अपने नशे की आवश्यकता को पूरा करने तथा घूमने फिरने में खर्च कर दिया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में विवेक चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी उम्र 22 वर्ष,मोहित शुक्ला पुत्र राजमणी शुक्ला उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी चन्द्रबनी चोईला निकट डस्कस स्कूल, पटेलनगर, देहरादून हैं।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
, उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी व उ0नि0 बलवीर सिंह रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *