उत्तरकाशी के खट्टुखाल मोटर मार्ग पर गुलदार द्वारा बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया गया।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही डुंडा अनुभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री संदीप सिंह एवं श्री दीपक सिंह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान खट्टुखाल मोटर मार्ग पर अचानक गुलदार द्वारा उनकी बाइक पर हमला किया गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक गिरने के कारण दोनों युवकों के घुटनों में चोटें आई हैं।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर भेजा गया, जिसके माध्यम से दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
वर्तमान स्थिति में दोनों घायल सुरक्षित हैं तथा उनका उपचार कराया जा रहा है। संबंधित विभागीय टीम द्वारा मौके पर आवश्यक निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।