भेडू कु थौलू में विधायक सुरेश चौहान ने की शिरकत

 

उत्तरकाशी के उपरीकोट गांव में आयोजित “पौराणिक भेडू कु थौलू-2026” के भव्य आयोजन में गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दी। ईद अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक आस्था और देवभूमि की गौरवशाली विरासत से है। पौराणिक मेले एवं लोक उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विधायक ने कहा कि “पौराणिक भेडू कु थौलू” जैसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री सोमेश्वर देवता जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती ममता पंवार,जिला पंचायत सदस्य श्री हीरा लाल शाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *