गंगोत्री विधानसभा, भाजपा में इस बार कितने दावेदार, किसकी खुलेगी लॉटरी

 

मिशन 2027 को लेकर उत्तराखंड की गंगोत्री विधानसभा में भाजपा में किसका टिकट फाइनल होगा इसको लेकर चर्चाएं व बहस सबसे ज्यादा हो रही है। दरअसल भाजपा में कुनबा इतना बढ़ गया है कि उंगलियों में गिन कर एक दर्जन के करीब दावेदार गिने जा रहे हैं। गौरतलब है कि 2022 व उससे पूर्व के विधानसभा चुनावों में भाजपा में कोई दो से चार दावेदारों की चर्चा होती थी और तब यह भी कन्फर्म माना जाता था कि किसका टिकट पक्का है। इधर मिशन 2027 में भाजपा में टिकट को लेकर जहाँ कई नेता खुल कर अपनी दावेदारी पेश करने की बात सामने ला चुके हैं तो वहीं कुछ दावेदार साइलेंट हैं। राजनीतिक सूत्रों की माने तो सिटिंग विधायक समेत 10 से अधिक जिनमे पूर्व विधायक, दर्जाधारी,संवैधानिक पदों पर बैठे महानुभाव,पार्टी संगठन से जुड़े लोग शामिल हैं मिशन 2027 के लिये दावेदारी की तैयारी में हैं। पार्टी के जिला संगठन से दावेदारों की फेहरिस्त को लेकर जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि अभी बॉयोडाटा पेश नहीं हुए हैं। प्रदेश संगठन के निर्णय के बाद सभी दावेदारों के दावेदारी के प्रपत्र जिला संगठन की मोहर लगने के बाद आलाकमान को भेजे जाएंगे।
बहरहाल दावेदारी पेश होने के बाद एन चुनाव के वक़्त भाजपा किसे अपना उम्मीदवार घोषित करेगी यह तो समय बताएगा अलबत्ता टिकट वितरण में भाजपा, बोलते हैं ना कुछ भी चोंकाने वाला परिणाम या चेहरा घोषित कर सकती है।

उधर आज बुधवार को हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस बैठक को भी मिशन 2027 को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *