अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन,बुलडोजर चला

 

देहरादून/ देहरादून के सहसपुर के खुशहालपुर क्षेत्र में बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया। ये मकान ,गो हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से कुछ ड्रग्स तस्करी में लिप्त बताए जाते है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ये सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और एक एक के खिलाफ दर्जनों मामले गो हत्या, ड्रग्स तस्करी गुंडा एक्ट सरकारी भूमि कब्जाने के दर्ज है।
इधर खुशहालपुर में जिन लोगो लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई इनमे मेहराज पर 8 मामले,सलमान पर 21 मामले, दिलशाद मिर्ची पर 8 मामले, मोहसिन 15 गंभीर मामले, फैज़ान 19 मुकद्दमे, कौसर पर 2 मामले ड्रग्स के दर्ज हैं। उनके खिलाफ बुलडोजर से मकान ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *