भूमि फर्जीवाडा, फौजी की भूमि में किसी अन्य ने बना दिया मकान, कार्यवाही के निर्देश

 

देहरादून/ देहरादून कलक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में भूमि फर्जीवाड़े,अवैध कब्जे के मामले सामने आए। डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी। मारूति विहार (राझांवाला) में खसरा संख्या 442 की सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम सदर को तत्काल कार्रवाई कर कब्जा हटाने के आदेश दिए गए।
रानीपोखरी क्षेत्र में जमीन खरीदने वाले एक सैनिक की भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा मकान बनाने का गंभीर मामला सामने आया। सैनिक ने प्रॉपर्टी डीलर पर भूमि खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज होने के बावजूद हुई इस धोखाधड़ी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तहसीलदार और एसएचओ ऋषिकेश को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में राजपुर रोड निवासी मधु गुप्ता की ईस्ट होप टाउन स्थित निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम और सीओ पुलिस को संयुक्त कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *