मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री ने की धराली की स्वयं सहायता समूह की महिला सुनीता पंवार के कार्यों की सराहना

 

 

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया गया।
वर्चुअल संवाद के दौरान धराली की स्वयं सहायता समूह की महिला श्रीमती सुनीता पंवार द्वारा समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्यों एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयासों तथा अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की पहल की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समूहों से जुड़ी महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में दर्जाधारी प्रताप पंवार, मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, महामंत्री महावीर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश समेत विभिन्न विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *