जिला मुख्यालय में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल एवं उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को डीएम ने आश्वासन देकर समाप्त करा दिया है। डीएम ने यमुनोत्री विधायक के जिला योजना 2026–27 में स्वीकृत जिला योजना के संशोधन,पुर्नविचार हेतु प्रत्यावेदन पर प्राप्त सुझावों के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को जिला योजना 2026–27 में यथोचित संशोधन,पुर्नविचार की कार्यवाही हेतु माह अगस्त के अंत तक बैठक कराते हुए कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के आश्वासन पर यमुनोत्री विधायक ने धरना समाप्त कर दिया है।
