नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। लाल किले की प्राचीर पर पहली बार बंदे मातरम भी गाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को देश की ताकत बताया।प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी साथ ही छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग करने की व्यवस्था शुरू करने की बात कही।
