एम्स से लौटा मरीज रुद्राया मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल से स्वस्थ होकर निकला

 

देहरादून/ राजधानी देहरादून में पहाड़ से आये मरीज को यदि उचित सलाह व उपचार मिल जाये तो वह संबंधित अस्पताल और डॉक्टर को अपने स्वस्थ स्वास्थ्य के लिये याद करना कभी नहीं भूलता। उत्तरकाशी जिले के ब्रह्मखाल का 17 वर्षीय आदित्य जो तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए एम्स जा पहुंचा मगर स्वस्थ न हो पाने के कारण उसने एम्स का इलाज छोड़ राजधानी देहरादून में स्थित रुद्राया मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल में अनुभवी सीनियर सर्जन डॉ. एस.डी. सकलानी को अपनी बीमारी आदि के बारे में जानकारी दी। तदोपरांत रुद्राया अस्पताल की ओर से मरीज को ब्रेन MRI कराने को कहा। ब्रेन MRI की रिपोर्ट आने के बाद उक्त मरीज को रुद्राया अस्पताल में बेहतर इलाज मिला और वह स्वस्थ होकर निकला।
उधर उक्त मरीज के इलाज को लेकर जब रुद्राया मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल व ट्रामा सेंटर के हेड डॉ. एस.डी सकलानी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया की ब्रेन से संबंधित कुछ दिक्कत को लेकर उसका MRI कराया गया। मरीज को कम व धुन्दला दिखाई देता था। MRI रिपोर्ट आने के बाद उसका उपचार किया और अब वह स्वस्थ है। यह मरीज पहले एम्स में भी गया था जिसके बाद रुद्राया अस्पताल इलाज के लिये पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *