डीएम के निर्देश पर सुदूरवर्ती मोरी में बनी वैकल्पिक पुलिया

 

 

पीएमजीएसवाई पुरोला डिवीजन के अंतर्गत सांकरी–ओसला मोटरमार्ग पर गियागाड़ का जलस्तर बढ़ने से यहाँ मौजूद पुलिया के बह जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया था। गियागाड़ में जलस्तर बढ़ने के कारण अस्थायी पुलिया बह गई थी, जिससे ओसला सहित आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। स्थिति की जानकारी मिलते ही डीएम प्रशांत आर्य के निर्देशों पर सम्बन्धित विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली गई। जिससे अब क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रास्ता चालू कर दिया गया है इससे ग्रामीणों को नदी पार करने के हो रही परेशानी से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *