सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाली सास,बहु व बेटा गिरफ्तार

 

देहरादून/ थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति विहार, चूना भट्ठा, अधोईवाला में दो पक्षों के मध्य विवाद व आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर विवाद के सम्बंध में जानकारी करने पर एक पक्ष के 3 व्यक्तियों कौशल्या पत्नी अमरनाथ साहनी,विशाल पुत्र अमरनाथ साहनी उम्र क्रमशः 46 वर्ष,28 वर्,चंचला देवी पत्नी विशाल उम्र 24 वर्ष निवासी चूना भट्टा रायपुर देहरादून द्वारा दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों के साथ मारपीट किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए। प्रकरण में प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *