बैरागीवाला हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

 

 

देहरादून/ गत 13 जून को कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष के 30-40 व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 3 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान विनोद कुमार की मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ था कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा: 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 9 अभियुक्तों 01: रज्जाक पुत्र मासूम 02: सलमान पुत्र युनुस 03: जावेद पुत्र मासूम 04: शहबाज पुत्र शहीद 5: इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन उम्र: 58 वर्ष 6: इन्तजार पुत्र जमील 7: अमन पुत्र मासूम 8. सावेज पुत्र अल्लारक्खा तथा 9ः आजम पुत्र युनूस को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।वप्रकरण में नामजद तथा फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रनिक सर्विलांस की सहायता से पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप गत दिवस पुलिस टीम को प्रकरण में फरार चल रहे एक अभियुक्त यूनुस के हरिद्वार में होने की जानकारी मिली। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दबिश देते हुए अभियुक्त यूनूस को बुग्गावाला क्षेत्र हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में इससे पूर्व मुख्य अभियुक्त सहित कुल 9 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
युनुस पुत्र स्व. महबूब निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर, जनपद देहरादून है उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 अशोक कुमार, हे0का0 त्रेपन सिंह,का0 बृजपाल सिंह, कुलदीप,जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *