गोकशी की घटना में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

देहरादून/ पुलिस ने गोकशी की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत रात्रि में कोतवाली सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा गोकशी की घटना की जा रही है, सूचना पर कोतवाली सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त सावेज को अवैध गौमांस व गोकशी के घटना में प्रयुक्त उपकरण कुल्हाडी, चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे। घटना के संबंध में कोतवाली सहसपुर पर धारा – 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू पुत्र काला, शमीम पुत्र सलीम, समीर उर्फ टीटला पुत्र सलीम, आफताब पुत्र सलीम, आशिफ पुत्र सलीम उर्फ नानू, अमीर पुत्र सुनडू उर्फ कुर्बान, सलमान उर्फ मुल्ला सभी निवासी ग्राम खुशहालपुर के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अन्जाम दिया जाना बताया गया, जिस पर घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी, पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान 30 जुलाई की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त वसीम को
खुशहालपुर से गिरफ्तार किया गया। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरी० प्रदीप रावत, प्रभारी कोतवाली सहसपुर, व0उ0नि0 मनमोहन नेगी,उ0नि0 अरविन्द पंवार,अशोक कुमार
,का0 सन्दीप कुमार, संजय राणा, मुन्ना सिंह,बृजेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *