26 लाख की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 

देहरादून/ विकासनगर पुलिस ने मादक पद्धार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नधा तस्कर से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है जिसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा विकासनगर राजीव रौथाण ने मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी सतेन्द्र सिंह, एसआई सनोज कुमार, कांस्टेबल नरेश पन्त, नवीन कोहली, पदम सिंह, रविन्द्र चौहान आदि की टीम बनाई। टीम ने सूचना तंत्र पर गैस गोदाम विकासनगर क्षेत्र से जाकिर पुत्र वकील निवासी बड़ा कुंआ थाना मिर्जापुर सहारनपुर, यूपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को आरोपी के कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने स्मैक कैराना उत्तर प्रदेश निवासी एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदी थी और विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में ड्राइवरों और कॉलेज के लड़कों को बेचता है। पुलिस अब नशा तस्कर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *