उत्तरकाशी के मनेरी थाना क्षेत्र में एक सरकारी विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक व एनसीसी अधिकारी द्वारा कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जिसके बाद छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विद्यालय के एक शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।