दिल्ली के जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में उत्तरकाशी शहर में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस और यूकेडी भी शामिल रही।