सोशल मीडिया में महिलाओं पर अश्लील,आपत्तिजनक व अमर्यादित पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून/ प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती नेहा द्वारा कोतवाली डालनवाला,देहरादून पर एक लिखित तहरीर देकर सोशल मीडिया पर पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से महिलाओं के प्रति अत्यन्त आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र एवं अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर महिलाओं की गरिमा और सम्मान को क्षति पहुचाकर समाज में वैमनस्य, तनाव व्याप्त करने एंव महिलाओं को लज्जित करने के संबंध में दाखिल किया गया जिस पर तत्काल थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0 – 112/2026 धारा 352/79 BNS व 4/6 स्त्री अशिष्ट रुपण (प्रतिषेध) अधिनियम व बनाम पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र श्री प्रेम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भरगढी पो0- बजवाड थाना पौडी गढवाल हाल निवासी RZ64/132 गली नम्बर 37 यादव निवास इन्द्रापार्क, नई दिल्ली को तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया, जिससे प्रकरण के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। मगरअभियुक्त द्वारा किये गए उक्त कृत्य को लेकर आमजन विशेषकर महिलाओं में काफी रोष होने तथा उससे सामजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर,उ0नि0 रजनीश कुमार सैनी, म0उ0नि0 विनयता चौहान,का0 विनय कुमार,आदित्य राठी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *