देहरादून//बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान की राशि में हुई हेराफेरी के मामले में शनिवार को गिरफ्तार दूसरे आरोपी राजेंद्र सिंह चौहान को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। राजेंद्र सिंह चौहान ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने यह पूरी वारदात मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल के कहने पर अंजाम दी थी। प्रमोद नौटियाल को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है और अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिससे उम्मीद है कि जांच में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
