सिलक्यारा टनल में ब्लॉक टूटने से एक मजदूर की मौत

 

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल निर्माण कार्य में बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।
मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम प्रशांत आर्य ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए । डीएम ने निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर स्थिति का विस्तृत जायजा लें, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाएं और कार्यदायी संस्था के सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच करें। इसके साथ ही डीएम ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता पहुंचाने व अन्य विधिक प्रक्रिया पूरी करने तथा टनल के भीतर अन्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व वैधानिक कदम तुरंत उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *