जिला मुख्यालय से भटवाड़ी तहसील के काम निपटाने वाले अधिकारी,कर्मचारी दो दिन नियमित तहसील भटवाड़ी में बैठेंगे

 

तहसील भटवाड़ी,उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में विकास संघर्ष समिति बैनर तले अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों से क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान एवं डीएम प्रशांत आर्य ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता की। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी सबसे प्रमुख समस्या रखी। ग्रामीणों का कहना था कि तहसील भले ही भटवाड़ी में है,लेकिन यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी अपने काम जिला मुख्यालय से निपटा रहे हैं,जिससे स्थानीय जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की कि सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से भटवाड़ी तहसील में बैठें। इस पर डीएम ने मौके पर ही ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए हफ्ते में दो दिन अनिवार्य रूप से तहसील भटवाड़ी में बैठने के लिए निर्धारित किए जाएंगे,ताकि जनता को परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने आल वेदर सड़क निर्माण एवं केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *