देहरादून/ थाना त्यूनीअंतर्गत अटाल मिनस रोड जंगलात बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो वाहन संख्या एच0पी0-06ए-3508 को रोककर चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान वाहन से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई, मौके से पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक नरवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना त्यूणी पर मु0अ0सं0 – 12/2026 धारा 63/72 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नरवीर सिंह पुत्र श्री मेहर सिंह, निवासी ग्राम चईजन, थाना नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 43 वर्ष है।
उक्त बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अश्वनी बलूनी, थानाध्यक्ष त्यूणी,प्रदीप चौहान व मनजीत रावत शामिल रहे।