सीमांत ब्लॉक भटवाड़ी में अनिश्चितकालीन धरना जारी

 

विकास संघर्ष समिति भटवाड़ी,उत्तरकाशी का अनिश्चितकालीन धरना 10 वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय विद्यालय खोले जाने व आल वेदर रोड निर्माण की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। आंदोलनकारियों ने साफ संदेश दिया है कि अभी वे शांति के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और शासन -प्रशासन से निरन्तर अनुरोध कर रहे हैं कि हमारी तीन सूत्रीय मांग को पूर्ण किया जाये अन्यथा जनप्रतिनिधियों को आने वाले समय में इस आन्दोलन को उग्र रूप देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी भी आज धरना स्थल पर पहुंची उन्होंने विकास संघर्ष समिति भटवाड़ी की मांगों को न्यायोचित बताते धरने का समर्थन किया।
इस अवसर पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विवेक नौटियाल,सचिव यजवेन्दर रावत, पूर्व प्रधान प्रीतम रावत, विपिन राणा, संदीप रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य लाटा आकास नैगी, महेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, अनुप राणा आदि क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
उधर जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री के एक कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप था कि 10 दिन से अनिश्चितकालीन धरने को लेकर न तो सरकार और न ही प्रशासन ने सुध ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *