देहरादून/ कोतवाली विकासनगर पर गठित टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान रात्रि पीठ ग्राउण्ड डाकपत्थर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त बुरहान पुत्र स्व. इमरान को लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। गिरफ्तार आभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है तथा पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामलों के 2 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त बुरहान पुत्र स्व. इमरान निवासी विशाल कॉलोनी जीवनगढ विकासनगर जिला देहरादून उम्र 31 वर्ष है।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-उ0नि0 संदीप पंवार चौकी प्रभारी डाकपत्थर,का0 रविन्द्र चौहान,कपिल जोशी शामिल रहे।