उत्तरकाशी जिले में SIR का कार्य 90 फीसदी पूर्ण

 

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है। जनपद में लगभग 2.42 लाख मतदाता है जिनका डिजिटाइजेशन का कार्य चल रहा है अभी तक लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य 07 जुलाई 2026 तक चलेगा जिसे पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है। बूथ लेवल और जनपद स्तर पर भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 08 जुलाई से आपत्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *