देहरादून/ अंकित कुमार पुत्र सतीश लाल निवासी भंडारी बाग लक्खीबाग देहरादून की तहरीर पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटर साइकिल लूट का खुलासा किया है। तहरीर में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ मारपीट गाली गलौच कर उनकी मोटर साईकिल सं0: यू0के0-07-एचके-1847 को लूट कर ले जाना बताया गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0स0: 101/2026 धारा: 115(2), 352, 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बीते रोज चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर 3 युवक आते दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड कर पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना नाम कुलदीप पुत्र शंभू प्रसाद बताया गया। शेष दोनो युवक विधि विवादित किशोर थे। अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटी गई बाइक बरामद करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दोनो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप पुत्र शंभू प्रसाद निवासी अपर आदर्श कॉलोनी नियर 6 नम्बर पुलिया रायपुर उम्र-25 वर्ष
तथा दो अन्य विधि विवादित किशोर (संरक्षण में)हैं।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 मनोज सिंह रावत,का0 प्रवीण भण्डारी, विनय कुमार शामिल रहे।