समीक्षा बैठक में ईई पीएमजीएसवाई व बिड़कुल रहे नदारद, सांसद ने इनके तबादले के दिये निर्देश

 

उत्तरकाशी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने केंद्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पीएमजीएसवाई एवं ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंता उपस्थित नहीं होने पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनके तबादले के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने नौगांव,बड़कोट और पुरोला में डॉक्टरों व सफाई कर्मियों की तैनाती एवं सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में मृतकों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था सीएचसी चिन्यालीसौड़ एवं पुरोला में भी किए जाने का मुद्दा उठाया,ताकि तीमारदारों को परेशान न होना पड़े। सांसद ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सीएमओ को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। दूरसंचार सेवाओं को लेकर सांसद ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का तत्काल संज्ञान लें और सभी बंद या प्रभावित टावरों को चालू कर नेटवर्क व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
सांसद ने कृषि, उद्यान,दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना,राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीणऔर स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड,डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना,एकीकृत विद्युत विकास योजना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना,मिड-डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान,डीएम प्रशांत आर्य, विधायक सुरेश चौहान,संजय डोभाल,दर्जाधारी जगत सिंह चौहान,प्रताप पंवार,रामसुंदर नौटियाल,प्रमुख राजदीप परमार,ममता पंवार,निशिता शाह,रणबीर सिंह,रणदेव राणा,नगर पालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान,विनोद डोभाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *