ऑपरेशन प्रहार, सार्वजनिक स्थान में हुड़दंग कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

 

देहरादून/ विकासनगर के मंडी चौक के पास पारिवारिक मदभेदों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, दोनो पक्ष का लडाई झगडा कर हो-हल्ला मचाना चार युवकों को भारी पड़ा। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने के बावजूद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए और अधिक उग्र होकर झगडा करने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 4 व्यक्तियों को धारा: 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र भूरा उम्र 19 वर्ष,काला पुत्र अनवर उम्र 35 वर्ष,फैसल पुत्र गुलजार उम्र 21 वर्ष,रईस पुत्र अनवर उम्र 28 वर्ष सभी निवासी कल्याणपुर मंडी चौक, दशमेश कॉलोनी, विकास नगर देहरादून हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *