नगर पंचायत, चम्पावत व उधमसिंहनगर में निर्दलीय, नरेंद्रनगर से मिला भाजपा को सहारा

 

कुमाऊं की दो नगर पंचायत पाटी व गढ़ी नेगी पर निर्दलीयों ने बाजी मारी जबकि टिहरी के नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद में भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने के साथ पार्टी ने सात में से चार वार्ड जीते।नरेंद्रनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेन्द्र विक्रम सिंह पँवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
यहाँ सातों वार्ड में से भाजपा ने चार सीट जीती। भाजपा की ममता, सचिन सिंह भंडारी,पुष्पा राणा व साकेत बिजल्वाण ने जीत हासिल की। दूसरी और कांग्रेस ने तीन वार्ड जीते जिसमे आशा पंवार,रवि व रेखा देवी ने विजय हासिल की जबकि उक्रांद को मायूसी हाथ लगी।
उधर चम्पावत में पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नारायण लाल ने भाजपा के नवीन राम को हराया। पाटी नगर पंचायत के चारों वार्ड में निर्दलीय शांति देवी,बबलू सिंह, नवल पंचौली व संगीता ने जीत हासिल की।
इधर ऊधमसिंह नगर की गढ़ी नेगी नगर पंचायत में भी निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने भाजपा के सचिन बाठला को हराया। यही नही गढ़ी नेगी नगर पंचायत के सातों वार्ड में निर्दलीय ही चुनाव जीते। चुनाव जीतने वाले वार्ड सदस्यों में रजनी, लवकुश, दलीप सिंह, अर्पण चावला, सुगंध,कुलविंदर कौर व नरेश कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *