ट्रेक से लापता महिला का अब तक कोई सुराग नहीं, अब सर्च ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड की मदद

 

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र से लापता हुई महिला ट्रैकर को तलाशने के लिए सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग और DDMA QRT की संयुक्त टीमें हर संभावित रूट और घने जंगलों में चप्पे-चप्पे की बारीकी से खोजबीन में जुटी हैं। लापता ट्रैकर का जल्द सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है और प्रशासन हर छोटे-बड़े एंगल से इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर डटी हुई हैं और उच्च स्तर से इस रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *