कोबरा गैंग के दो शातिर विदेशी पैडलरों सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की कोकीन बरामद

 

देहरादून/ राजपुर पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कोबरा गैंग से जुडे ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478 पर सवार 2 शातिर विदेशी पैडलरों को 9.15 ग्राम तथा सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 से एक अभियुक्त को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार तीनो पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 13 पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थाे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में विदेशी अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से सूडान देश के नागरिक है, अभियुक्त अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो,पेडलरों को सप्लाई की जाती है। उक्त कोकीन को वे कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लेकर आये थे, अभियुक्तों की योजना उक्त कोकीन को राजपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की थी। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त कोकीन को अपने एक विदेशी साथी फ्रान्जी से लेकर आना बताया गया, गिरफ्तार अन्य अभियुक्त जावेद से पूछताछ में उसके द्वारा भी बरामद कोकीन को दिल्ली से जॉन नाम के व्यक्ति से लेकर आना तथा उसे देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में कालिंस नाम के एक अन्य ड्रग पैडलर के साथ सप्लाई करने की जानकारी दी गई। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
MICHAEL IKKA MECKSON S/O ROBERT R/0 हाल निवासी पंजाबी कॉलोनी हरिद्वार बायपास रोड निकट आईएसबीटी देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
मूल निवासी-सूडान,LEVIKIRI WANIKI S/0 WANIKI PHILIF R/O उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष मूल निवासी-सूडान,
जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड निकट बिजली घर देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उम्र 37 वर्ष है ।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर,व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर,उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन ,उ0नि0 अनित कुमार,का0 मुकेश, ललित, सुशील व अमित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *